{"_id":"668f32ecb5df248d160438f7","slug":"monkeys-ate-265-quintals-of-wheat-loaded-in-the-vehicle-hathras-news-c-56-1-mrt1060-117296-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एआरटीओ कार्यालय में खड़ा था वाहन, 2.65 क्विंटल गेहूं खा गए बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एआरटीओ कार्यालय में खड़ा था वाहन, 2.65 क्विंटल गेहूं खा गए बंदर
Thu, 11 Jul 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:48 AM IST
सार
टाटा मैक्स वाहन को एआरटीओ ने ओवरलोडिंग पर पकड़ा था। वाहन को सीज कर कार्यालय परिसर में खड़ा कर लिया गया। बंदरों ने वाहन के ऊपर तक लदी कुछ एक बोरियों को फाड़ दिया। बंदरों ने गेहूं को खाना और बर्बाद करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जिले में बंदरों का उत्पात आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सरकारी विभागों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। बंदरों ने एआरटीओ कार्यालय में खड़े वाहन में लदा करीब 2.65 क्विंटल गेहूं खाकर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
इस टाटा मैक्स वाहन को एआरटीओ ने ओवरलोडिंग पर पकड़ा था। इस वाहन की क्षमता 20 क्विंटल वजन लेकर चलने की है, लेकिन वाहन में 40 क्विंटल वजन था। इस वाहन को सीज कर कार्यालय परिसर में खड़ा कर लिया गया। 9 जुलाई की रात बंदरों ने वाहन के ऊपर तक लदी कुछ एक बोरियों को फाड़ दिया। गेहूं को खाना और बर्बाद करना शुरू कर दिया। बुधवार को जब जुर्माना वसूलकर वाहन को छोड़ा गया तो कुल वजन करीब 2.65 कुंतल कम मिला। पीटीओ रामबाबू का कहना है कि वाहन को चालक की अभिरक्षा में खड़ा किया गया था।
विज्ञापन