{"_id":"60088c638ebc3e31d1012949","slug":"money-snatch-from-women-hathras-news-ali254287056","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से 60 हजार रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के बैग से 60 हजार रुपये किए पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी महिला के बैग से किसी शातिर व्यक्ति ने 60 हजार रुपये पार कर दिए। यह घटना तब हुई, जब महिला एबीजी हॉस्पिटल जा रही थी। अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसे एबीजी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हुई, जिसके बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंची।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी चंद्रवती पत्नी राजाबाबू की बेटी सासनी क्षेत्र के एबीजी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। चंद्रवती अपने बैग में 60 हजार रुपये रखकर बेटी की फीस जमा करने एबीजी मेडिकल कॉलेज जा रही थी। हाथरस से वह टेंपो में सासनी के लिए सवार हुई।
जब उसने कॉलेज पहुंचकर अपने बैग को देखा तो उसमें से 60 हजार रुपये नहीं थे। यह जानकार उसके होश उड़ गए। शिकायत लेकर वह कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। महिला के साथ घटना किस जगह हुई, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अनुमान है कि हाथरस से सासनी के बीच ही उसके बैग से किसी ने रुपये पार किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।