{"_id":"64c2c4c1ec02268c010f45f4","slug":"money-and-jewelry-looted-from-the-couple-at-gunpoint-hathras-news-c-116-1-sali1010-262-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तमंचे के बल पर दंपती से रुपये-जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तमंचे के बल पर दंपती से रुपये-जेवर लूटे
Fri, 28 Jul 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब तीन बजे गोरई चौकी क्षेत्र में गोंडा रोड पर गांव बास हर्जी के समीप बाइक सवार चार बदमाशों तमंचे के बल पर एक दंपती से रुपये, जेवर और बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से पति पर हमला किया और भाग निकले। पीड़ित की ओर से गोरई चौकी में तहरीर दी गई है।
गांव सिकतरा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह के अनुसार बुधवार की रात करीब दो बजे पत्नी ललिता के पेट में दर्द होने पर कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम में दवा दिलवाने गए थे। रात करीब तीन बजे दवा दिलवाकर लौट रहे थे तभी गांव बास हर्जी के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया। बदमाशों ने मोबाइल, जेब में रखे चार हजार रुपये, पत्नी के कानों से कुंडल व बाइक लूट ली।
विरोध करने पर तमंचे की बट मारने के साथ जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गोरई की ओर भाग निकले।इसके बाद समीपवर्ती गांव पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं कोतवाल का कहना है कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कर घटना के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।