फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mona Thakur, carrying a reward of 25,000, arrested in an encounter; shot in both legs.

Hathras News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मोना ठाकुर गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगीं गोलियां

Sat, 04 Jul 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mona Thakur, carrying a reward of 25,000, arrested in an encounter; shot in both legs.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी गोली। संवाद - फोटो : Samvad
हतीसा पुल स्थित कैलाश ढाबे पर हुई गैंगवार में शामिल 25 हजार के इनामी और शातिर हिस्ट्रीशीटर मोना ठाकुर उर्फ सचप्रताप सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा-बरेली हाईवे पर मेंडू-रुहेरी रोड के पास हुई आमने-सामने की फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में पुलिस की गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

घायल बदमाश को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। गत 18 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत हतीसा पुल के पास कैलाश ढाबे के सामने दो गुटों के बीच सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस गैंगवार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना में शामिल छह मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को एसओजी, थाना हाथरस जंक्शन और थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त टीम को ग्राउंड और टेक्निकल इंटेलिजेंस के जरिए सटीक सूचना मिली कि ढाबा गैंगवार में शामिल इनामी बदमाश मोना ठाकुर उर्फ सचप्रताप सिंह अपने घर नगला इमलिया जा रहा है और रुहेरी फाटक से रतनगढ़ी वाले रास्ते से कार द्वारा गुजरने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के अगले शीशे में लगी। जवाबी फायरिंग में दो गोलियां बदमाश के दोनों पैरों में जा लगीं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा अमेज कार, एक तमंचा, दो कारतूस, और तीन खोखे 315 बोर के बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed