फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Modi - Jaitley opposed pasting posters

मोदी-जेटली के पोस्टर चिपकाकर विरोध

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा कारोबारियों का हड़ताल लगातार 31 वें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को सादाबाद विधायक  देवेंद्र अग्रवाल ने भी पहुंच कर सराफा कारोबारियों की इस हड़ताल का समर्थन किया। 
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह सराफा कारोबारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। वह पत्र भेजकर केंद्र सरकार से गुजारिश करेंगे कि सराफा कारोबार पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस लिया जाए, जिससे कारोबारियों को राहत मिल सके। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने जमकर नारेबाजी की और दीवालों पर विभिन्न स्लोगन लिखे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री के पोस्टर चिपकाए। सराफ कारोबारियों के इस आंदोलन को हाथरस टैंट, लाइट, कैटर्स, फूल, डेकोरेटर्स व्यापारियों द्वारा भी समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीमोहन शर्मा, भूपेंद्र दयाल शर्मा, शीलेंद्र कुमार, हाफिज शब्बीर अली ने भी धरने पर पहुंचकर चार अप्रैल को बंद में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। धरने पर राकेश कुमार बूटिया, राजेश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार संटू, सत्यप्रकाश रंगीला, सुरेश मारवाड़ी, रामबल्लभ सिंघल आदि थे। 
विज्ञापन


चार को प्रदेश के साथ हाथरस भी बंद
इधर, केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के  विरोध में सराफा कारोबारियों के समर्थन में चार अप्रैल को प्रदेश बंद को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापारी भी जुट गए हैं। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहराध्यक्ष मदनमोहन अपना वाले एवं जिलाध्यक्ष प्रदेश मंत्री राधेश्याम अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल और जिला युवाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, महेशचंद्र शर्मा व नरेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाथरस में चार अप्रैल को हाथरस सराफा कारोबारियों का पूर्ण समर्थन करते हुए पूरे हाथरस को बंद रखा जाएगा। चार अप्रैल को जूलूस के साथ वित्तमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने समस्त व्यापारियों से आह्वान किया है कि सभी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख व्यापारी एकता का परिचय दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed