फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   modern park will start in one month, construction work start

एक माह में तैयार होगा आधुनिक पार्क, निर्माण कार्य शुरू

Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
modern park will start in one month, construction work start
सादाबाद में नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे पार्क का निरीक्षण करते चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और ईओ - फोटो : SADABAD
अशोक वार्ष्णेय, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर में तहसील रोड पर वीएमडीएस पब्लिक स्कूल के निकट खाली पड़ी जमीन पर अब कूड़े करकट के ढेर नजर नहीं आएंगे। अब यहां नगर पंचायत द्वारा आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे वहीं, बड़ों के टहलने के लिए फुटपाथ, प्रकृति प्रेमियों के लिए विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को पार्क निमार्ण कार्य का निरीक्षण चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने किया।
चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि यह सादाबाद नगर के लोगों के लिए एक विशेष सौगात होगी, जिस जगह पूर्व में जहां गंदगी के ढेर लगे रहते थे, वहां अब आकर्षक और आधुनिक पार्क तैयार किए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पार्क मेें लोग न सिर्फ टहल सकेंगे, बल्कि योगासन जैसी क्रियाएं भी कर सकेंगे। बच्चे भी यहां अपना मनोरंजन करने आ सकेंगे। ईओ लल्लनराम यादव ने बताया कि पार्क निर्माण के प्रथम चरण में चाहरदीवारी कराई जा रही है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साधन जैसे झूले आदि लगाए जाएंगे तो वहीं सुबह टहलने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। एक जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। पार्क को दूधिया रोशनी से चकाचौंध किया जाएगा।
विज्ञापन

हरीभरी घास के साथ ही रंग बिरंगे फूल और विभिन्न प्रजातियों के छायादार पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था पार्क में की जाएगी। मुख्य द्वार पर गार्ड रूम भी तैयार किया जाएगा। बैठने के लिए भी पार्क में पर्याप्त साधनों की उपलब्धता रहेगी। उन्होंने बताया कि यह पार्क राज्य वित्त से बनाया जा रहा है। एक माह में पार्क निमार्ण व सौंदर्यीकरण के कार्य को पूरा किया जाएगा। कूड़ेघर की जगह लोगों को शीघ्र ही यहां आकर्षक पार्क की सौगात मिलेगी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed