फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLC: Administration gave final touches to preparations, polling parties will leave today

एमएलसी : प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप, आज होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 29 Nov 2020 10:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
MLC: Administration gave final touches to preparations, polling parties will leave today
हाथरस: निर्वाचन कार्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए काम करते कार्मिक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। सोमवार को मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी मतदान केंद्रों को सेक्टर में विभाजित कर दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती भी रहेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी बूथों पर सैनिटाइजेशन व तापमान नापने की मशीन भी उपलब्ध रहेगी। हर मतदाता का तापमान नापा जाएगा।
स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए पूरा खाका खींच लिया है। एक दिसंबर को जिले के 31 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए अफसरों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कोई चूक न रह सके।
विज्ञापन

रविवार को निर्वाचन कार्यालय में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के लिए अफसर व कार्मिक जुटे रहे। चुनाव आयोग को सभी वांछित सूचनाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सोमवार की सुबह मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम से 31 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए भी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वहीं इमरजेंसी को देखते हुए नौ पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। प्रत्येक दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत भी आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चुनाव की तैयारियां
हाथरस। जिले में बने आठ मतदान केंद्र, 31 मतदेय स्थल, जिले के 15,538 स्नातक व 3,015 शिक्षक मतदाता हैं। आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट, 31 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान तृतीय अधिकारी तैनात रहेंगे। नौ पोलिंग पार्टियों को भी रिजर्व में रखा गया है।
सोशल मीडिया पर छाया रहा प्रचार
हाथरस। एमएलसी चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता जुटे रहे। विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन वाले पंपलेट भेजे गए। यहां तक कि फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर भी प्रचार जारी रहा।

एसडीएम सदर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
हाथरस। एमएलसी चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने विकास खंड हाथरस व बागला इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बिजली, पानी आदि के इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग पार्टियां के ठहराव के बारे में भी जानकारी ली। दोनों मतदान केंद्रों पर मौजूदा अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed