{"_id":"67e1b21718fdd53e2f0f0282","slug":"mla-ji-three-years-have-passed-when-will-the-problems-be-solved-hathras-news-c-56-1-sali1016-129066-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विधायक जी! तीन साल तो बीत गए कब होगा समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विधायक जी! तीन साल तो बीत गए कब होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। हाथरस और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सादाबाद में रालोद विधायक है। अब रालोद भी भाजपा के साथ सरकार में शामिल है। चुनाव के दौरान तमाम वादे किए गए वह पूरे नहीं हुए। विकास के सपने धरातल पर नहीं उतरे। स्वास्थ्य, पेयजल और परिवहन जैसी सुविधाओं के लिए लोग जूझ रहे हैं। अधिकांश निधि सड़कों और इंटरलॉकिंग पर खर्च हो रही है। पड़ताल करती एक रिपोर्ट।
हाथरस विधानसभा
जर्जर सड़कें बनीं मुद्दा, मेडिकल कॉलेज भी नहीं बना
हाथरस। हाथरस विधानसभा चुनाव के दौरान भी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कराने का वादा किया था। भाजपा विधायक भी यह वादा करने में आगे रहीं थीं, लेकिन तीन साल बीतने जा रहे हैं, अभी तक भूमि ही चिन्ह्ति नहीं हो सकी है। सूबे की सरकार भी कैबिनेट बैठक में इसके निर्माण का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। यह वादा अभी अधूरा है। चुनाव के दौरान जर्जर सड़कों का भी मुद्दा जोरों से उठा था, लेकिन कई संपर्क मार्ग आज भी जर्जर स्थिति में हैं।
विधानसभा सादाबाद
सादाबाद को नगर पालिका और बिसावर को नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा
सादाबाद में विधानसभा चुनाव के दौरान सादाबाद को नगर पालिका और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के वादे किए गए थे। दोनों ही मांग पूरी नहीं हुई है। दोनों मानकों को भी पूरा करते हैं। पैरवी नहीं होने से प्रस्ताव शासन में अटके हुए हैं। हालांकि स्थानीय विधायक गुड्डू चौधरी ने पिछले विधानसभा सत्र में भी मांग उठाई थी।
विज्ञापन
-- -
खारे पानी की समस्या से नहीं मिल सकी निजात
सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने विधायक बनने से पहले जनता से वादा किया था कि सादाबाद की जनता को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। आज भी सादाबाद के दो दर्जन से अधिक गांवों और मजरों में खारे पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसे पीकर लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मजबूरी में उन्हें आरओ का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
-- -- --
सिकंदराराऊ विधानसभा
बस स्टैंड नहीं बना और ट्रॉमा सेंटर में स्टाफ की तैनाती नहीं हुई
क्षेत्र में बस स्टैंड निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। हर चुनाव में यह मुद्दा उठता है। टॉमा सेंटर का भवन तैयार है, लेकिन इसमें स्टाफ की तैनाती और उपकरण नहीं मिले हैं। 20 साल पहले बने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में आज तक भी बीए और बीकॉम की कक्षाएं ही चल रही हैं, अन्य कोर्स के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है।
-मेरी जानकारी में तो यह है कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा कर दी है। मैंने दाऊजी मेले को राजकीय मेला घोषित कराया है। कई बड़े मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन स्थल के रूप में कई मदिरों को विकसित कराया जा रहा है। गरीब तबके के लिए सामुदायिक भवनों के निर्माण हो रहे हैं। कई विकास कार्य कराए गए हैं। विधानसभा में लगातार मांगे उठाई जा रही हैं।
अंजुला माहौर, विधायक सदर।
-- -- -- -
सादाबाद विधानसभा
वित्तीय वर्ष-- आवंटित बजट -- गत वर्ष का अवशेष बजट -- कुल योग -- व्यय धनराशि
2022-23-- 300 -- 11.5 -- 311.5 -- 303.071
2023-24-- 500 -- 8.429 -- 508.429 -- 506.030
2024-25-- 500 -- 2.399 -- 502.399 -- 484.230
हाथरस विधानसभा
वित्तीय वर्ष-- आवंटित बजट -- गत वर्ष का अवशेष बजट -- कुल योग -- व्यय धनराशि
2022-23-- 300 -- 0.756 -- 300.756 -- 294.896
2023-24-- 500 -- 5.860 -- 505.860 -- 492.660
2024-25-- 500 -- 13.2 -- 513.2 -- 321.770
सिकंदराराऊ विधानसभा
वित्तीय वर्ष-- आवंटित बजट -- गत वर्ष का अवशेष बजट -- कुल योग -- व्यय धनराशि
2022-23-- 300 -- 0.303 -- 300.303 -- 287.760
2023-24-- 500 -- 12.543 -- 512.543 -- 507.770
2024-25-- 500 -- 4.773 -- 504.773 -- 248.560
-- -- -
मैंने अपने क्षेत्र में खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने और सादाबाद नगर पंचायत को नगर पालिका और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई है। समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
प्रदीप सिंह गुड्डू चौधरी, विधायक सादाबाद।
विज्ञापन
हाथरस विधानसभा
जर्जर सड़कें बनीं मुद्दा, मेडिकल कॉलेज भी नहीं बना
हाथरस। हाथरस विधानसभा चुनाव के दौरान भी सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कराने का वादा किया था। भाजपा विधायक भी यह वादा करने में आगे रहीं थीं, लेकिन तीन साल बीतने जा रहे हैं, अभी तक भूमि ही चिन्ह्ति नहीं हो सकी है। सूबे की सरकार भी कैबिनेट बैठक में इसके निर्माण का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। यह वादा अभी अधूरा है। चुनाव के दौरान जर्जर सड़कों का भी मुद्दा जोरों से उठा था, लेकिन कई संपर्क मार्ग आज भी जर्जर स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विधानसभा सादाबाद
सादाबाद को नगर पालिका और बिसावर को नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा
सादाबाद में विधानसभा चुनाव के दौरान सादाबाद को नगर पालिका और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के वादे किए गए थे। दोनों ही मांग पूरी नहीं हुई है। दोनों मानकों को भी पूरा करते हैं। पैरवी नहीं होने से प्रस्ताव शासन में अटके हुए हैं। हालांकि स्थानीय विधायक गुड्डू चौधरी ने पिछले विधानसभा सत्र में भी मांग उठाई थी।
विज्ञापन
खारे पानी की समस्या से नहीं मिल सकी निजात
सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने विधायक बनने से पहले जनता से वादा किया था कि सादाबाद की जनता को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। आज भी सादाबाद के दो दर्जन से अधिक गांवों और मजरों में खारे पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसे पीकर लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मजबूरी में उन्हें आरओ का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
सिकंदराराऊ विधानसभा
बस स्टैंड नहीं बना और ट्रॉमा सेंटर में स्टाफ की तैनाती नहीं हुई
क्षेत्र में बस स्टैंड निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। हर चुनाव में यह मुद्दा उठता है। टॉमा सेंटर का भवन तैयार है, लेकिन इसमें स्टाफ की तैनाती और उपकरण नहीं मिले हैं। 20 साल पहले बने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में आज तक भी बीए और बीकॉम की कक्षाएं ही चल रही हैं, अन्य कोर्स के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है।
-मेरी जानकारी में तो यह है कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा कर दी है। मैंने दाऊजी मेले को राजकीय मेला घोषित कराया है। कई बड़े मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन स्थल के रूप में कई मदिरों को विकसित कराया जा रहा है। गरीब तबके के लिए सामुदायिक भवनों के निर्माण हो रहे हैं। कई विकास कार्य कराए गए हैं। विधानसभा में लगातार मांगे उठाई जा रही हैं।
अंजुला माहौर, विधायक सदर।
सादाबाद विधानसभा
वित्तीय वर्ष
2022-23
2023-24
2024-25