फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mixed reaction to removal of Mughal court from NCERT syllabus

Hathras News: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से मुगल दरबार हटाने पर मिली जुली प्रतिक्रिया, यह बोले शिक्षाविद्

Tue, 04 Apr 2023 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से मुगल दरबार की किताब को हटाने पर कुछ बुद्धिजीवियों ने कहा कि सरकार की यह पहल हिंदुत्व को बढ़ावा देगी। वहीं दूसरी ओर से सरकार के इस फैसले से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात भी कही जा रही हैं। 

विज्ञापन
Mixed reaction to removal of Mughal court from NCERT syllabus
एनसीईआरटी - फोटो : Social Media

विस्तार

एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से मुगल दरबार की किताब को हटाने को लेकर शिक्षाविदों व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के अपने विचार हैं। कुछ बुद्धिजीवियों के अनुसार सरकार की यह पहल हिंदुत्व को बढ़ावा देगी। वहीं दूसरी ओर से सरकार के इस फैसले से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात भी कही जा रही हैं। 
विज्ञापन


शिक्षाविदों का कहना है कि पाठ्यक्रम में सभी राजाओं द्वारा किए गए राज की जानकारी को शामिल किया जाना चाहिए, जिससे सभी को हर राजा के राज्य व उनके दौर में हुए कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन


सर्वधर्म सद्भाव चलना चाहिए। हमारी तो वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा रही है। हमारे देश में सभी धर्म समान हैं। यह एक तरफ तो अच्छी पहल है। हमें अपनी वंशावली पढ़ानी चाहिए। हमें यह भी  जानकारी भी देनी चाहिए कि मुगलों या अन्य किसी से युद्ध में हमारे योद्धाओं ने कितनी वीरता दिखाई। वास्तविकता को जरूर दिखाना चाहिए। देश के भावी कर्णधारों को पूरा इतिहास पता होना चाहिए, सत्य छपना चाहिए। -डॉ. एससी शर्मा,  सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को जितने भी शासक हुए हैं, उन सबके बारे में जानकारी देनी चाहिए। अब तक मुगलों को ही ज्यादा पढ़ाया गया है। बच्चों को हर शासक के बारे में इन किताबों के जरिए ही जानकारी मिल सकती है, इसलिए सभी शासकों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी इन शासकों के शौर्य और पराक्रम से परिचित हो सके और अपने देश के इतिहास को गहराई तक समझ सके। -योगेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed