फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   missing girl meet with family after 10 year

10 साल बाद अपने परिजनों से मिली 17 साल की प्रिया

Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
missing girl meet with family after 10 year
हाथरसः दस साल बाद परिजनों व पुलिस के साथ मौजूद किशोरी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव रायपुर टप्पा की प्रिया अपने परिवार के पास दस साल बाद लौटकर आई है। उसे लखनऊ के नारी निकेतन और पुलिस टीम हसायन थाने लेकर पहुंची। यहां पर आए उसके परिजन प्रिया को अपने साथ घर ले गए।
करीब दस साल पहले हसायन के गांव रायपुर टप्पा निवासी अंसार खां कानपुर में मजदूरी करते थे। उसी दौरान उनकी करीब सात-आठ साल की बेटी प्रिया कहीं गुम हो गई। उसे काफी तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कहीं पर नहीं मिली। परिजन थक हार कर बैठ गए। इधर प्रिया पुलिस को मिली तो उसे पुलिस ने नारी निकेतन लखनऊ में भेज दिया। तब से अब तक प्रिया वहीं पर थी। पिछले दिनों प्रिया को अपने परिवार की याद आई और पूरे मामले की जानकारी नारी निकेतन प्रशासन को दी। जिसके बाद पुलिस व नारी निकेतन के लोग उसे छह अगस्त को कोतवाली हसायन लेकर पहुंचे। जिसके बाद प्रिया के परिवार के लोग वहां आए और फिर लखनऊ से आए लोग प्रिया को उनके परिजनों को सौंप कर चले गए।
विज्ञापन

प्रिया के पिता कानपुर में मेहनत मजदूरी करते थे। करीब दस साल पहले प्रिया कानपुर से ही गायब हो गई थी। अब वह करीब 17 साल की है। उसने अपने पिता का नाम व पता बताया तो लखनऊ पुलिस नारी निकेतन के लोगों के साथ उसे छोड़ने हसायन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed