फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   miss the exam, young man committed suicide by jumping in front of the train

UP Board Exam: परीक्षा छूटी, तो छोड़ दी जीने की इच्छा, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान

Thu, 29 Feb 2024 08:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 08:10 PM IST
सार

23 फरवरी को युवक की किसी कारण से नागरिक शास्त्र की परीक्षा छूट गई थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान था और तनाव में था। 27 फरवरी की शाम को बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया।
28 फरवरी की शाम को युवक की तेजस एक्सप्रेस से कटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
miss the exam, young man committed suicide by jumping in front of the train
मृतक छात्र अर्जुन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की एक परीक्षा छूटने पर छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 28 फरवरी की शाम उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन व पोरा रेलवे के स्टेशन के मध्य हुई। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
एटा जिला के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव वसुंधरा निवासी 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र मुकेश कुमार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। परिजनों ने बताया कि 23 फरवरी को उसकी किसी कारण से नागरिक शास्त्र की परीक्षा छूट गई थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान था और तनाव में था। 27 फरवरी की शाम को बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


28 फरवरी की शाम को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अर्जुन की तेजस एक्सप्रेस से कटने से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। सूचना पर मृतक के परिजन भी यहां पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त की। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed