फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   miscreants robbed the young man taken hostage from Raya and left him in Mursan

तीन थानों के बीच भटकता रहा पीड़ित: राया से बंधक बनाया युवक, लूटकर मुरसान में छोड़ गए बदमाश, फिर यहां हुआ दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:41 PM IST
सार

युवक को सादाबाद पुलिस ने राया भेज दिया, लेकिन राया थाने पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां से सादाबाद कोतवाली भेज दिया, लेकिन सादाबाद पुलिस ने घटनास्थल मुरसान कोतवाली क्षेत्र का बताकर उन्हें मुरसान कोतवाली भेज दिया।

विज्ञापन
miscreants robbed the young man taken hostage from Raya and left him in Mursan
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरसान कस्बा के सादाबाद रोड पर एटा निवासी एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने 4 फरवरी की रात को राया क्षेत्र से बंधक बनाकर उसके साथ लूटपाट की और उसे मुरसान कोतवाली क्षेत्र की सीमा में छोड़ गए। 5 फरवरी की सुबह से लेकर रात तक पीड़ित जिले के मुरसान और सादाबाद और मथुरा जिले के राया थानों के सीमा विवाद में फंसा रहा। बाद में उसने मुरसान कोतवाली में शिकायत दी है।

विज्ञापन


एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लमेटा निवासी सौरभ मथुरा के वेटरनेरी कॉलेज में अंतिम वर्ष का कोर्स कर रहे हैं। सौरभ ने बताया कि वह 4 फरवरी की रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह यमुना एक्सप्रेस के निकट राया कट पर पहुंचे तो दो बाइक सवार बदमाश उन्हें रूमाल सुंघाकर बेहोशी की हालत में मुरसान-सादाबाद रोड पर ले गए। यहां बेहोशी की हालत में बदमाशों ने उनको पीटा और उन्हें वहीं छोड़ गए। 
विज्ञापन


होश में आने पर वह सादाबाद पुलिस के पास पहुंच गए। युवक के परिजनों का कहना है कि सादाबाद पुलिस ने राया क्षेत्र का मामला बताकर उन्हें राया भेज दिया गया था, लेकिन राया थाने पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण परिजन 5 फरवरी की दोपहर को उनके साथ फिर सादाबाद कोतवाली पहुंच गए, लेकिन सादाबाद पुलिस ने घटनास्थल मुरसान कोतवाली क्षेत्र का बताकर उन्हें मुरसान कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ के परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उनकी जेब में रखे करीब 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed