{"_id":"5915ff164f1c1b7a04852b5e","slug":"minister-of-urging-to-see-outside-medicine-action-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा लिखी देख भड़के मंत्री, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा लिखी देख भड़के मंत्री, कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट में एसी देखने के बाद कोतवाल से नाराजगी जाहिर करते प्रभारी मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को जिले में आगमन पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंगारी देवी महिला जिला अस्पताल में उन्हें रूबी नाम की महिला पीड़ित मिली। वह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी, लेकिन वहां कर्मियों ने दो बज जाने की बात कहकर उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया। इस महिला को अस्पताल में उपचार भी नहीं दिया गया था। इस शिकायत को प्रभारी मंत्री ने काफी गंभीरता से लिया।
उन्होंने तत्काल सीएमएस व सीएमओ को मौके पर बुलाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड कर्मी को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एक और महिला मरीज मिली। जब मंत्री ने उक्त महिला का पर्चा देखा तो पता चला कि उसके पर्चे पर मेडिकल स्टोर की दवा लिखी हुई थी। इस पर उन्होंने सीएमओ को उक्त चिकित्सक की जांच कर विधिवत रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर उक्त दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं।
इसके बाद भी मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं, तो उक्त चिकित्सक को भी निलंबित किया जाएगा। अस्पताल में गंदगी को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने सीएमएस व सीएमओ से नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। मंत्री का निरीक्षण यहीं नहीं रुका। वह इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट व सिंचाई विभाग के कैंप कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने पाया कि सिंचाई विभाग के कैंप कार्यालय पर विभाग का दफ्तर चल रहा है। इसे उन्होंने काफी चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि जब सीएम खुद व मंत्री सभी के कैंप कार्यालयों को बंद करा दिया है। साफ है कि घर का काम घर व कार्यालय के काम कार्यालय में किए जाय। इसके बाद भी अधिकारी घर में कार्यालय चला रहे है, तो इससे साफ हैं कि अधिकारियों का कामकाज को लेकर रवैया काफी खराब हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सीएम को अवगत कराते हुए कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
जिला योजना के प्रस्तावों पर किया मंत्री ने मंथन
सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को विकास भवन के मीटिंग हॉल में जिला योजना की बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों से विभागवार जिला योजना के सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता के बीच अधिक से अधिक समय बिताकर शासन की मंशा के अनुरूप तेजी से विकास कार्य कराए। इससे जनता को योगी सरकार होने का मतलब समझ में आ सके। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिला योजना में प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव एवं उनके औचित्य पर भी अधिकारियों से पूछा। इन कार्यों से जनता के होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान सबसे पहले पीडी ने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के लिए प्रस्तावित बजट के बारे में जानकारी की। इसके बाद सिंचाई विभाग सिंचाई विभाग के कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट पर जानकारी करते हुए। एक्सईएन से जिला स्तरीय बैठकों न सहभागिता न करने के बारे में भी सवाल किया। एक्सईएन जल निगम से भी नए हैंडपंपों के अधिष्ठापन एवं पुराने खराब हैंडपंपों को सही कराने एवं अस्थाई रूप से खराब पडे़ हैंडपंपों के बारे में जानकारी की। स्थिति को उन्होंने चिंता जनक बताते हुए इसमें सुधार करने की नसीहत दी। इस समीक्षा बैठक में सांसद राजेश दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, वीरेंद्र सिंह राना, सादाबाद विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य ओमबती यादव के प्रतिनिधि संजीव यादव, ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों में डीएम अतित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशीलचंद, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम एएच कर्नी, एआर कॉपरेटिव उदयभान सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, एक्सईएन जल निगम बीके शर्मा, एक्सईएन सिंचाई सीपी सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
महिला की फरियाद सुनी, एसी पर भड़के मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को कोतवाली हाथरस गेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में एक महिला ने उन्हें शिकायत कर पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। वहीं, कोतवाली निरीक्षक के ऑफिस में एयर कंडीशनर देखकर भी प्रभारी मंत्री नाराज दिखाई दिए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से निकलने के बाद प्रभारी मंत्री कोतवाली पहुंचे। उनके साथ भाजपा विधायक हरिशंकर माहौर और वीरेंद्र सिंह राणा के अलावा तमाम छोटे-बड़े नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्री के कोतवाली पहुंचने पर उनके अमले की कई गाड़ियां सड़क पर रुक गईं जिससे जाम लग गया। मंत्री ने कोतवाली के कार्यालय, शौचालय को देखा। अभिलेखों, फाइलों पर लगी धूल को हाथ से झाड़कर भली-भांति चेक किया। यहां सबकुछ ठीकठाक मिलने के बाद तिवारी थाने से बाहर आ ही रहे थे कि उन्हें एक महिला फरियादी ने अपनी आपबीती सुनाई। सियाराम कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ने तिवारी को बताया कि वह एक घर में किराए पर रहती हैं। इसी घर में किराए पर रहने वाला दूसरा परिवार उन्हें तंग करता है। बीते दिनों उनके साथ मारपीट की गई। वह शिकायत करने थाने पहुुंची, लेकिन पुलिस ने उनकी न तो शिकायत दर्ज की और न ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस बारे में मंत्री ने जब कोतवाली निरीक्षक रजनेश तिवारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि घटना 10 मई की है। उसी दिन महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की शिकायत दर्ज कर ली गई थी। एक आरोपी को भी पकड़ा गया है, वह इस समय थाने में ही है। इसके बाद मंत्री कोतवाली से बाहर चले गए। तभी एक कार्यकर्ता ने उन्हें कोतवाली में एसी लगा होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री और विधायक दोबारा लौटे और कोतवाली निरीक्षक के कार्यालय में एसी लगा होने पर नाराजगी जताई और एसी हटाने को कहा।