{"_id":"5ed555528ebc3e90440d6787","slug":"minister-discuss-about-corona-from-officers-hathras-news-ali235096965","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने अफसरों से ली कोरोना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने अफसरों से ली कोरोना की जानकारी
विज्ञापन
बैठक करने के लिए जाते जिले के प्रभारी मंत्री।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना महामारी को लेेेकर जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को मीतई बिजली घर स्थित गेस्ट हाउस पर अफसरों के साथ गुप्तगू की। इस दौरान डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसर व भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने को लेकर चल रही कार्रवाईयों के बारे में अफसरों से जानकारी ली।
सोमवार को अलीगढ़ जाते समय जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यहां करीब 15-20 मिनट मीतई बिजली घर स्थित गेस्ट हाउस पर रुककर अफसरों से कोरोना को लेकर चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या, जिले में एक्टिव केस, हॉटस्पॉट एरिया, हॉटस्पॉट एरिया में दी जाने वाली सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं आदि की जानकारी ली। राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों के जाने की व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद राजवीर दिलेर, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी गौरव बंसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, डीपीआरओ बनवारी सिंह, सीएमओ ब्रजेश राठौर, एसडीएम सदर रामजी मिश्र मौजूद थे।