फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   minister annoyed in dissmisal in dress distrubution

शत प्रतिशत ड्रेस वितरण न होने प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

Thu, 05 Sep 2019 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
minister annoyed in dissmisal in dress distrubution
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते प्रभारी मंत्री। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्य योजनाओं की समीक्षा की। जिले में प्रथम बार आगमन पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में कम ड्रेस का वितरण होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द ही शत प्रतिशत ड्रेस वितरण करने के निर्देश दिए। पहली बार प्रभारी मंत्री बनकर आए चौधरी ने जिला प्रशासन को कई अन्य निर्देश भी दिए।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि जनपद में 110 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें महज 48 चिकित्सक ही हैं। लगातार गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों के संबंध में शासन को पत्र जारी कर दिया गया है। आवंटित धनराशि के सापेक्ष 60 प्रतिशत राशि का उपभोग किया जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा का निर्माण कार्य 31 मार्च 2019 तक होना था लेकिन अभी तक चतुर्थ श्रेणी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। विद्युत कनेक्शन के लिए भुगतान किया जा चुका है। लेकिन, विद्युत विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को सीएचसी तथा पीएचसी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि 14वें वित्त आयोग के तहत 6645 लाख की राशि उपलब्ध है। कुल राशि के सापेक्ष लगभग 1,965 लाख का व्यय किया गया है। राज्य वित्त आयोग के सापेक्ष उपलब्ध धनराशि का शत प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 23842 आवेदन छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त हुए हैं। छात्रवृत्ति आवेदन कक्षा 9-10 के लिए 10 अक्टूबर तथा कक्षा 11-12 एवं अन्य कक्षाओं के लिए 15 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जनपद को दिए गए 1500 लक्ष्य के सापेक्ष 240 जोड़ों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास योजना, बिजली व सड़क की ली जानकारी
परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में जनपद में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 22 लाभार्थियों को चयन करते हुए उसकी सूची शासन को भेज दी गई है। नरेगा में जनपद का लक्ष्य का 78 प्रतिशत कार्य करा दिया गया है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 25 सड़कें है जिनका कार्य पूर्ण किया जा रहा है। सेतु निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे पुल का कार्य मार्च 2020 तक किया जाना है। प्रभारी मंत्री ने बीएसए हरीश चंद्र से पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, बैग तथा ड्रेस वितरण के बारे में जानकारी ली। 119632 छात्रों के सापेक्ष 87523 छात्रों को यूनिफार्म का वितरण किया गया है। जूता-मोजा का वितरण शत-प्रतिशत किया जा चुका है। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा विद्युत सप्लाई के बारे में जानकारी दी गई जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्युत सप्लाई के संबंध में जनपदों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

थाना स्तर पर टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर करें कार्रवाई
उन्होंने ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन तथा सौभाग्य योजना के बारे में जानकारी ली। बैठक में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि जनपद में विगत एक वर्ष में कोई भी कानून व्यवस्था की बड़ी घटना नहीं हुई है। प्रभारी मंत्री ने टॉप 10 माफियाओं व अपराधियों की थानेवार सूची तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed