फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millions of clothes stolen after cutting shop roof

दुकान की छत काटकर लाखों का कपड़ा चोरी

Sun, 13 Oct 2019 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Millions of clothes stolen after cutting shop roof
दुकान की छत काटकर लाखों का कपड़ा चोरी
विज्ञापन

पास की दुकान के सीसीटीवी में कैद हुए चोरों के चेहरे
दो वर्ष के भीतर इस दुकान में चौथी बार हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। नगर के सब्जी मंडी स्थित मार्केट में लक्ष्मी साड़ी शोरूम पर चोरों ने दो वर्ष के भीतर चौथी बार हाथ साफ किया। शनिवार की रात को छत की पटिया काटकर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत का कपड़ा चोरी कर लिया। इस मामले में तहरीर दी गई है। चोरों के चेहरे पास ही मोबाइल फोन की दुकान की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
बता दें कि साड़ी रूम अच्छा चलता है। यहां कीमती साड़ियों के अतिरिक्त हर प्रकार का कीमती कपड़ा बिक्री किया जाता है। शनिवार की रात को चोरों ने पुराने अस्पताल परिसर की दुकान की छत पर चढ़कर छत की पटिया काटकर दुकान में प्रवेश किया। चोर यहां से लाखों रुपये कीमत का कपड़ा चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह दुकान खुलने पर लगा।
विज्ञापन

दुकान स्वामी प्रभात मोहन वार्ष्णेय ने बताया कि तीन वर्ष में चौथी बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हर बार लाखों का कपड़ा चोरी हुआ है। एक बार हसायन के गांव धुबई में चोरी का माल भी बरामद हो चुका है। चोरी के दौरान छत पर चढ़ते समय एक चोर का अक्श निकट की मोबाइल शॉप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस उसके आधार पर चोरों की शिनाख्त में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed