{"_id":"6985d7c402c7f5f8ff073d6a","slug":"milk-tankers-collide-with-each-other-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: दूध के टैंकर आपस में भिड़े, एक चालक की मौत और दूसरा भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: दूध के टैंकर आपस में भिड़े, एक चालक की मौत और दूसरा भाग गया
Fri, 06 Feb 2026 05:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:32 PM IST
सार
एक बड़ा और एक छोटा दूध का टैंकर आपस में भिड़ गए। हादसे में बड़े टैेकर के चालक की मौत हो गई, जबकि छोटा टैंकर का चालक भाग गया। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर 5 फरवरी देर रात हुए सड़क हादसे में एटा निवासी एक दूध टैंकर के चालक की मौत हो गई। हादसा जियो पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
विज्ञापन
5 फरवरी की रात 11 बजे सादाबाद से आ रहे एक बड़े दूध के टैंकर और जलेसर जा रहे छोटे दूध के टैंकर टकरा गए। इस दुर्घटना में बड़े टैंकर के चालक यतेंद्र सिंह निवासी पलरा, थाना बागवाला, जिला एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को सीएचसी सादाबाद भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान यतेंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे दूध के टैंकर का चालक भाग गया, पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
