{"_id":"67460ccaa42304c2d40a49ec","slug":"migration-of-the-victim-family-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पीड़ित परिवार का पलायन, नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पीड़ित परिवार का पलायन, नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Wed, 27 Nov 2024 03:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:31 AM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। आरोपी उन्हें जान से मारने व बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहे हैं। बच्चे भी डर के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव पटाखास में पीड़ित के मकान पर पलायन का लगा हुआ बैनर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास में 9 नवंबर की सुबह दो पक्ष में हुई मारपीट के बाद एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने व उनका साथ देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि परेशान होकर उन्हें घर छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। आरोपी उन्हें जान से मारने व बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहे हैं। बच्चे भी डर के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस सुनवाई न होने पर परिवार के सभी लोगों ने गांव से 25 नवंबर को पलायन किया है। 26 नवंबर को दिन भर पीड़ित परिवार के दोनों मकान बंद रहे। पशुओं को अन्य लोगों के द्वारा चारा खिलाया जा रहा है। गांव में तनाव पूर्ण शांति है और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रीति पत्नी सोनपाल निवासी गांव पटाखास ने मुरसान कोतवाली में नौ नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि गांव का प्रधान पति सुभाष व उनके परिवार के अजय, विजय, अशोक राहुल और विशाल के द्वारा घर में घुसकर उसकी सास प्रेमवती को पीटा गया। सुभाष ने ससुर बादाम सिंह व सास प्रेमवती को तमंचे की बट मारकर घायल किया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन बादाम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गौर हो कि बादाम सिंह के शव को रखकर परिजनों ने अस्पताल के पास ही हंगामा किया था। हंगामा करने के बाद मुरसान पुलिस ने मारपीट और हत्या की धाराओं को बढ़ा दिया था। सादाबाद सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि गांव में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। परिवार के सदस्य कहां गये, इसका पता किया जा रहा है।