फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Migrant workers returning home after facing problems

दिक्कतें झेलकर घर लौट रहे प्रवासी कामगार

Sat, 24 Apr 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers returning home after facing problems
घर जाने के लिए टेंपो पर सामान लादते प्रवासी कामगार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच घर से सैकड़ों किमी दूर रहकर नौकरी कर रहे प्रवासी मजदूर अब घर लौटने की हड़बड़ी में हैं। इसके लिए उन्हें टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि लोक परिवहन सेवा चालू रहने से इस बार उन्हें पैदल तो सफर नहीं करना पड़ रहा, लेकिन चुनाव ड्यूटी में बसें लगने के कारण उन्हें वाहनों की किल्लत से जरूर दो-चार होना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
इस बार कोरोना का संक्रमण ज्यादा विनाशकारी साबित हो रहा है। शासन को फिलहाल मरीजों के लिए ऑक्सीजन, इंजेक्शन और बेड की व्यवस्था की चिंता है। फिलहाल प्रवासी मजदूरों की किसी को कोई चिंता नहीं है। बड़े शहरों में चूंकि संपूर्ण लॉकडाउन लग चुका है। ऐसे में इन मजदूरों के सामने वहां रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उनके सामने घर वापस लौटने के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं है। यही वजह है कि वह किसी तरह घर लौटने की जद्दोजहद में लगे हैं। घर लौटने के लिए उन्हें टुकड़ों में वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। महोबा का परिवार ऑटो रिक्शा से एटा के लिए जा रहा था। यह ऑटो रिक्शा रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस कारण रास्ते में ही एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार छिबरामऊ जाने के लिए जब कोई वाहन नहीं मिला तो परिवार ने ऑटो रिक्शा ही भाड़े पर ले लिया। दिन रात ट्रकों, बसों और ऑटो रिक्शा में सैकड़ो प्रवासी मजदूर परिवार घर लौटने को मजबूर हैं। इस बार न सरकार और न प्रशासन उन्हें कोई मदद मुहैया करा पा रहा है। रोडवेज बसें भी चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं। लंबी दूरी की रोडवेज बसें एक बार चलने के बाद डिपो में जाकर खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed