फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Midnight Born Jesus, Prayer Meetings

आधी रात को जन्मे यीशु, हुईं प्रार्थना सभाएं

Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Midnight Born Jesus, Prayer Meetings
क्रिसमस को लेकर सेंट मार्क चर्च अलीगढ़ रोड पर हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम शुरू हो गई है। क्रिसमस की पूर्र्व संध्या पर चर्चो और ईसाई समुदाय के घर सतरंगी रोशनी से जगमग हो उठे।  स्थान-स्थान पर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में जश्न की तैयारी थी। सभी को आधी रात के 12 बजने का ब्रेसबी से इंतजार था। घड़ी की दोनों सुइयां जैसे 12 के अंक पर जाकर टिकी, चर्चो में जश्न की धूम शुरू हो गई। चर्चो में घंटियों की आवाज गूंजने लगी। आधी रात को मोमबत्तियां जलाकर यीशु के जन्मदिन की खुशी मनाई गई। चर्च में प्रार्थना सभा हुई। लोगों को बाइबिल के उपदेश सुनाए गए।        
विज्ञापन


इस मौके पर प्रभु यीशु  से पूरी मानव जाति की खुशहाली और दुनिया में प्रेम व भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की गई। लोगों ने एक दूसरे को मैरी िक्रसमस कहकर मुबारकबाद दी। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। मंगलवार को भी क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभाएं होंगी। उसके बाद जश्न की धूम रहेगी। पिछले कई दिनों से ईसाई संप्रदाय के लोगों को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार  से इंतजार था। कई दिनों से चर्च और घरों में क्रिसमस सलेब्रिेशन की तैयारियां चल रही थीँ।
विज्ञापन

आखिर कार सोमवार की रात को इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। दुनिया भर में मोहब्बत का पैगाम देने वाले प्रभु यीशु के जन्म से पहले सोमवार की सुबह से लोग क्रिसमस के स्वागत की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चो के अलावा घर, दुकान, स्कूलों को दुल्हन की तरह सजाया गया। शाम ढलते ही चर्च व घर सतरंगी रोशनी सेसरोबार हुए। घरों में क्रिसमस के स्वागत के लिए नाचा गानाशुरु हो गया। लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की मुबारकबाद दी जा रही थी। प्रभु यीशु के जन्म से पहले कई चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई। जिनमें पादरियों ने लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया। कुछ चर्च में आधी रात के बाद प्रार्थना सभाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed