फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mid-day meal and milk not provided in 13 schools.

Hathras News: 13 स्कूलों में नहीं मिला मिड-डे मील और दूध

Thu, 09 Jul 2026 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal and milk not provided in 13 schools.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सीडीओ पीएन दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को जिले के 126 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 13 स्कूलों में मिड-डे मील और दूध वितरण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मिली। बीएसए ने दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए 29 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यालयों में एमडीएम की गुणवत्ता और दूध वितरण का सत्यापन किया। प्रावि नगला हेमा-2, संविवि महमूदपुर जाटान और प्रावि गढ़ी वेरू में बारिश के कारण बच्चों के न आने की बात कहकर एमडीएम व दूध का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

संविवि खेरिया (प्रावि), प्रावि टोढ़, उप्रावि टोढ़, प्रावि कटेलिया, संविवि खिटौली और प्रावि लक्षिमपुर में एमडीएम और दूध का वितरण बंद पाया गया। प्रावि सासनी नंबर 3 में एमडीएम की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। संविवि सहजपुरा, प्रावि नगला खन्ना और प्रावि नारई में बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा था। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि बच्चों के अधिकार और सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed