फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   micro and frontier's farmer will bought wheat on tuesday and friday

लघु व सीमांत किसान मंगलवार और शुक्रवार को खरीद सकेंगे गेहूं

Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
micro and frontier's farmer will bought wheat on tuesday and friday
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 54 क्रय केंद्रों पर अब मंगलवार और शुक्रवार को लघु एवं सीमांत किसानों से गेहूं की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन स्तर से सरकारी मशीनरी को आदेश जारी किया गया है। अब तक जिले में दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके साथ आंकड़ा 42 फीसदी से अधिक हो गया है। यह जिला मंडल में चौथे नंबर पर टिका हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जिले के 54 क्रय केंद्रों की मदद से 57 हजार नौ सौ एमटी गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। एक हेक्टेयर वाले सीमांत किसानों व एक हेक्टेयर से अधिक वाले लघु किसानों से जिले के क्रय केंद्रों पर मंगलवार और शुक्रवार को गेहूं खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। वैसे अन्य किसानों से भी खरीद की जाएगी। जिले के 54 केंद्रों की मदद से अब तक दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद हो चुकी है। साथी जिले के केंद्रों पर बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है। इससे गेहूं की खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 42 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों को गेहूं खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। अब तक दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। 15 जून तक लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed