फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Message of hanging posted on social media

गुड बाय फ्रेंडस: ... आज मेरी आखिरी रात है, मैं फांसी लगा रही हूं, इंस्टा पर लिखा मैसेज, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 13 Jan 2024 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 08:20 PM IST
सार

एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने का मैसेज पोस्ट किया। जिसको पढ़कर हाथरस पुलिस छात्रा के घर पहुंची और परिजन से बातचीत की। छात्रा ने यह संदेश क्यों लिखा, इस बारे में उसने पुलिस को सबकुछ बताया।

विज्ञापन
Message of hanging posted on social media
छात्रा द्वारा सोशल मीडिया पर लिखी गई पोस्ट - फोटो : पुलिस

विस्तार

गुड बाय फ्रेंडस.... आज की रात मेरी आखिरी रात होगी। इस तरह से कई लाइनों का मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक किशोरी ने लिखा और प्रसारित कर दिया। इस मैसेज के प्रसारित होते ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल क्रियाशील हो गई और उक्त किशोरी के घर पहुंचकर किशोरी व परिजनों से वार्ता की। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही है। 12 जनवरी की देर रात करीब 11.54 बजे सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म  इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक किशोरी ने सुसाइड करने सम्बन्धी  पोस्ट की है।  सूचना को संज्ञान में लेकर मीडिया सेल द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी गई।सूचना के आधार पर थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा तत्काल इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन प्राप्त करते हुए उक्त किशोरी को खोज लिया गया। किशोरी अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने मय टीम के किशोरी से बातचीत करते हुए उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार काउंसिलिंग की। किशोरी ने बताया कि उसने वह पोस्ट अपने दोस्तों को डराने के उद्देश्य से कर दी थी । किशोरी द्वारा भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना कारित न करने का संकल्प लिया तथा काउंसलिंग करने के उपरांत किशोरी को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 


यह मैसेज किया था प्रसारित 
मेरी कमी अब महसूस होगी तुमको, आई हेट यू ...। तुमसे यह उम्मीद नहीं थी। गुड बॉय फ्रेंडस , आज की रात मेरी आखिरी रात होगी। मुझे धोखा मिला और में सहन नहीं कर पा रही हूं। मैंने जिसपे खुद से ज्यादा विश्वास किया, उसने आज मुझे धोखा दे दिया, मैं फांसी लगाने जा रही हूं। मुझे माफ कर देना। आई एम रियली सॉरी मम्मी-पापा, हो सके तो मुझे मॉफ कर देना। 

बीती रात एक किशोरी ने अपने सुसाइड करने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला था। इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व मेरे द्वारा किशोरी के घर पहुंचा गया और किशोरी व परिवारीजनों से वार्ता की गई। किशोरी ने यह वीडियो अपने दोस्तों को डराने के उद्देश्य से डाला था। किशोरी ने भविष्य में ऐसी वीडियो न डालने का आश्वासन दिया है।  -राम प्रवेश, सीओ सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed