{"_id":"63f39ee9ccf1e494580ce098","slug":"message-came-young-man-lost-his-senses-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैसेज आते ही युवक के उड़े होश, खाते से जब उड़ाए ऐसे दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैसेज आते ही युवक के उड़े होश, खाते से जब उड़ाए ऐसे दस हजार
Mon, 20 Feb 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:55 PM IST
सार
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला युवक को मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से आधार कार्ड का प्रयोग करके 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि युवक ने आधार कार्ड का प्रयोग करते हुए कभी भी रुपये नहीं निकाले हैं।
विज्ञापन
साइबर लूट का शिकार मोहकम पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवक के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसको पढ़कर उसके होश उड़ गए। मैसेज में लिखा था कि आपके खाते से दस हजार रूपए निकाल लिए गए हैं, उसका माध्यम आधार कार्ड के उपयोग करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला हरीराम माजरा जिरौली खुर्द निवासी युवक मोहकम पाल के बैंक खाता से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहकम पाल ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की सिकंदराराऊ शाखा में खाता है। छह फरवरी को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से आधार कार्ड का प्रयोग करके 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि युवक ने बताया कि उसने अपने खाते में आधार कार्ड का प्रयोग करते हुए कभी भी रुपये नहीं निकाले हैं। उसने एसबीआई मैनेजर से शिकायत करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन