फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Memorandum submitted regarding many problems including reduction of seats

Hathras News: सीटें घटाने सहित कई समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding many problems including reduction of seats
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नए शैक्षिक सत्र में सीटें घटाने, अंक तालिका में गड़बड़ी और छात्र संघ का चुनाव बहाल करने सहित कई मुद्दों को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर को सौंपा।
विज्ञापन





ज्ञापन में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि परास्नातक के विद्यार्थियों से वेब पंजीकरण पर कोई भी विलंब शुल्क लेने और विश्वविद्यालय द्वारा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सीटें कम करने के निर्णय को वापस लिया जाए। पिछले सत्र की तरह इस वर्ष विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा तय किए गए शुल्क के अलावा किसी भी तरीके का कोई भी अतिरिक्त शुल्क विद्यार्थियों से न लिया जाए। सहायता प्राप्त एवं सरकारी महाविद्यालय में 33 फीसदी सीट की वृद्धि की जाए। महाविद्यालय द्वारा प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विवरणिका दी जाए, जिसमें शुल्क एवं विद्यालय से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराने और द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की पुनः जांच कराई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक गौरव रावत, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल, नगर विस्तारक सौरभ राठौड़, नगर मंत्री अर्पित वर्मा, जय शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed