फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Memorandum given to OC Collectorate for repair of dilapidated roads

जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के ओसी कलेक्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Wed, 11 Aug 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to OC Collectorate for repair of dilapidated roads
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ग्रामीणों के साथ सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर ज्? - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के मार्गों के जर्जर होने के कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की लेकिन, आज तक कुछ नहीं हो सका। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। उसके बाद ग्रामीणों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के नगला रति हसायन मार्ग, जलेसर सासनी मार्ग पर कैलौरा चौराहे से बरवाना चौराहे तक 17 किमी का मार्ग व हाथरस जलेसर मार्ग काफी जर्जर हो चुके हैं। जलेसर मार्ग स्थित गांव मोहब्बतपुरा, बघराया, नवलगढी, महौं, महासिंहपुर, सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ओसी कलेक्ट्रेट राजकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर सुमंत ने कहा कि सड़क मार्ग खराब होने के कारण किसानों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज तक काफी शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क मार्गों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों को जनता सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार सिंह, हिमांशु ठाकुर, नौबत सिंह, मयंक ठाकुर, दीपक सिंह, शंकरलाल, हेमू सेंगर, रवि ठाकुर, गौरव ठाकुर, नवनीत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed