फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Memorandum assigned for operation of wheat purchasing centers

गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Apr 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Memorandum assigned for operation of wheat purchasing centers
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा स्थापित गेहूूं क्रय केंद्रों का संचालन ठप रहने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे किसान संगठनों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम राजकुमार यादव को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन विधिवत तरीके से कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी चल रही है। अधिकांश खरीद केंद्र ठप पडे़ हैं। इस कारण गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां वापस जा रही हैं। यही स्थिति रही तो किसान अपना गेहूं बेचने से वंचित रह जाएंगे। किसानों को मजदूरी और भाड़े का खर्च झेलकर कम कीमत पर अपना गेहूं बिचौलियों को बेचने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उनके सामने बैंकों का कर्ज चुकाने और बच्चों की शादियां करने की समस्या पैदा हो जाएगी। भाकियू ने गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में श्यामवीर सिंह, दिगंबर सिंह, लाखन सिंह, गजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सचिन कुमार, प्यारेलाल शर्मा, राजवीर सिंह, सोमेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed