{"_id":"5d5c3ba68ebc3e6c893c69cd","slug":"members-of-6-committees-elected-in-district-panchayat-hathras-news-ali211395739","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में 6 समितियों के सदस्य हुए निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में 6 समितियों के सदस्य हुए निर्वाचित
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में समितियों के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर हुआ मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों की निगरानी व संस्तुति को बनाई जाने वाले 6 समितियों के सदस्यों का जिला पंचायत कार्यालय में निर्वाचन हुआ। निर्वाचन के दौरान सभी समितियों के सदस्यों के लिए मतदान प्रकिया अपनाई गई। इसमें 16 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला पंचायत में विकास कार्यों के निष्पादन को लेकर 6 समितियों का गठन किया जाता है। इन समितियों में 6 सदस्यों को नामित किया जाता है। इन समितियों के गठन को लेकर मंगलवार को इन समितियों के सदस्यों को लेकर निर्वाचन प्रकिया पूरी की गई।
उक्त मतदान प्रकिया जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की देखरेख में हुई। सभी छह समितियों के लिए छह -छह सदस्यों को निर्वाचित किया। इस मतदान प्रकिया में 16 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन समितियों में से तीन समिति के जिला पंचायत अध्यक्ष ही पदेन सदस्य होते हैं। शेष तीन समितियों के अध्यक्ष के लिए 22 को मतदान प्रकिया पूरी होगी।