{"_id":"67e84e2b6cf87d2ae4060124","slug":"members-created-a-ruckus-when-development-work-was-not-done-hathras-news-c-56-1-sali1016-129291-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विकास कार्य न कराने पर सदस्यों ने किया शोर-शराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विकास कार्य न कराने पर सदस्यों ने किया शोर-शराबा
Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद के नगर पंचायत सभागार में होती बैठक में शामिल विधायक, चेयरमैन व ईओ। स्रोत : नगर पंचायत
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभासदों ने विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा किया। तय किया गया कि ओपन जिम का संचालन नगर पंचायत स्वयं करेगी। इस मौके पर बरातघर बनाने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
नाराज सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विकास कार्य कराने में हीला हवाली बरती जा रही है। न नाली बनवाई जा रही हैं और न ही सड़क-खड़ंजे। सफाई का कार्य भी संतोषजनक नहीं है। कई वार्ड में पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर डाल दिया गया, लेकिन पाइप लाइन बिछाने जाने के बाद उन्हें सही नहीं किया गया है। इससे सड़कें बदहाल हो गई हैं।
वह मौखिक व लिखित रूप से समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बोर्ड बैठक का एजेंडा बनाए जाने में भी उनकी कोई राय नहीं ली जा रही है और न ही उनके प्रस्तावों को शामिल किया जा रहा है। विधायक गुड्डू चौधरी ने किसी तरह सभासदों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
तदुपरांत चेयरमैन हेमलता अग्रवाल व ईओ श्रीचंद की उपस्थिति में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सादाबाद तहसील के निकट बनाए जा रहे सीओ ऑफिस के लिए नगर पंचायत के नलकूप परिसर में से 200 वर्ग मीटर भूमि की एनओसी दी जाएगी। अमृत 2.0 योजना के तहत जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों को फिर से ठीक कराए जाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इस समस्या को लेकर सभासदों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया।
तय किया गया कि भवन कर के निर्धारण में आ रही आपत्तियों का एक माह में निस्तारण किया जाएगा। नगर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए जलभराव वाले स्थलों का डिजटल सर्वे किया जाएगा। कोई ठेकेदार न मिल पाने की वजह से अब डाकखाना मार्ग पर ओपन जिम का संचालन भी नगर पंचायत स्वयं ही करेगी। शहीद भगत सिंह कॉलोनी में बच्चा पार्क व सामुदायिक शौचालय के बीच स्थित नजूल की भूमि पर बरातघर का निर्माण किया जाएगा। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल, वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।