{"_id":"5b64a40a4f1c1b9f3e8b5032","slug":"mela-dauji-maharaj-will-celebrate-like-hathras-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा मेला श्री दाऊजी महाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा मेला श्री दाऊजी महाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दाऊजी और रेवती मैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री दाऊजी महाराज का आयोजन 13 सितंबर से होगा। मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जागरूक लोगों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मेला में प्रभावी सुरक्षा बंदोबस्त और सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। मेले को हाथरस महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बैठक में प्रस्तुत सुझावों का स्वागत किया और कहा कि इस ऐतिहासिक मेला को जन सहभागिता से आयोजित कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मेले में साहित्य एवं सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं, जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागेदारी सुनिश्चित करने वाले कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। उन्होंने साहित्य, सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं को चिह्नित करके उनके बारे में जानकारी ली। एसपी सुशील घुले ने कहा कि गत मेले का ऐसा आयोजन किया गया, जिसमें एक भी एनसीआर नहीं लिखी गई। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ठेकेदारों से ठेका उठाते समय सभी पक्षों को शर्तो में शामिल किया जाएं। बैठक के दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिनेश सिंह, मधुशंकर अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मेला में परंपरागत आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल, सम्मेलन, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के बारे में सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्स्ना बंधु, एसडीएम सासनी अंजुम बी, एसडीएम सादाबाद इंद्रसेन यादव, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, डीआईओएस सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र, वीआईपी सहायक शशी कांत गौतम आदि अधिकारीगण मौजूद थे।