{"_id":"6094294e8ebc3ed1e853defa","slug":"medical-stores-sealed-hathras-news-ali262573351","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल स्टोर पर हो रहा था मरीजों का इलाज, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल स्टोर पर हो रहा था मरीजों का इलाज, सील
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
मुुरसान क्षेत्र के पटा चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक के यहां मरीजों का इलाज करने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने नोटिस देते हुए उसकी दुकान को सील कर दिया है।
मुरसान के पटा चौराहा स्थित यश मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर एसडीएम सदर के साथ एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम पटा चौराहा स्थित यश मेडिकल पर पहुंची। यहां टीम को खाली ड्रिप और उपयोग की गईं खाली सिरिंज मिलीं, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा था कि मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज किया जाता है।
मेडिकल स्टोर के संचालक हरप्रसाद सिंह से भी इस बारे में पूछताछ की गई तो वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक को नोटिस दिया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।