फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Medical College: Despite sending letter five times, land not decided

मेडिकल कॉलेज : पांच बार खत भेजने के बावजूद भूमि तय नहीं

Fri, 05 Jan 2024 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 05 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Despite sending letter five times, land not decided
मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित पराग डेयरी की भूमि। संवाद - फोटो : Samvad
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए प्रशासन की कवायद नाकाफी साबित हो रही है। जिलाधिकारी की ओर से पराग डेयरी की भूमि को सशुल्क उपलब्ध कराए जाने के लिए पांचवीं बार संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा अनुभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक पत्र पर शासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस कारण जिलेवासियों का बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का सपना अभी तक अधूरा है।
विज्ञापन





जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा प्रदेश सरकार ने चार साल पूर्व की थी। केंद्र सरकार की ओर से बजट का भी प्रावधान किया गया था। इसके बावजूद भूमि का निर्धारण शासन की ओर से नहीं किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी सरकार भूमि का हस्तांतरण न हो पाना तमाम दावों की कलई खोल रहा है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी की ओर से 20 सिंतबर, 18 अक्तूबर, 2 नवंबर, 16 नवंबर को हाथरस में पीपीपी मोड के तहत बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सासनी की खाली पड़ी भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सुशल्क हस्तांतरित किए जाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हैरानी की बात यह है कि डीएम ने फिर से 28 दिसंबर को भी एक पत्र फिर से इसी संदर्भ में भेजा है। डीएम ने चिह्नांकित 6.675 हेक्टेयर भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सशुल्क हस्तांतरित किए जाने के संबंध में अनुरोध किया है, लेकिन कई बार पत्राचार के बाद भी भूमि के हस्तांतरण की प्रकिया लटकी हुई है।





मुख्यमंत्री की घोषणा है, इसलिए मेडिकल कॉलेज जरूर बनेगा। प्राण जाए पर वचन न जाए की परंपरा पर हमारी सरकार काम कर रही है। जहां तक भूमि के चयन की बात है, केंद्र सरकार के सहयोग से मेडिकल बनेगा। मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ जा रहीं हूं। इस मामले में व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से वार्ता करुंगी।
-अंजुला माहौर, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed