फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mayank in science & aarsi top in commerce

विज्ञान में मयंक, कॉमर्स में आरसी टॉपर

Mon, 25 May 2015 11:47 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 25 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लड़के और लड़कियों में जबर्दस्त टक्कर रही है। विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मयंक यादव ने 96.2 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है, जबकि कॉमर्स वर्ग में इसी स्कूल की आरसी सिंघल 95.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर रही हैं।

विज्ञान वर्ग में टॉप फोर में सभी लड़के शामिल हैं, जबकि कॉमर्स वर्ग में पहले चार स्थानों पर लड़कियां ही छाई रही हैं। विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस के अनुराग वर्मा 95.4 अंक पाकर दूसरे, शेवेंदु गौड़, हर्षित जैन 95 और राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के अमन सोनी भी 95 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।

विज्ञापन

कॉमर्स वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ही हिमांशी अग्रवाल 95.2 अंकों के साथ दूसरे, शिवानी अग्रवाल 94.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे और राजेंद्र लोहिया के यशू अग्रवाल 94 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। इन सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं में जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed