{"_id":"682e3196f05357133f06ea8d","slug":"max-loader-vehicle-overturns-out-of-control-youth-dies-hathras-news-c-63-1-sali1025-103079-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित होकर पलटा मैक्स लोडर वाहन, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित होकर पलटा मैक्स लोडर वाहन, युवक की मौत
Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
एटा रोड पर गांव मुगलगढ़ी के निकट बुधवार की सुबह तीन बजे एक मैक्स लोडर वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में अरुण (21) पुत्र बंटी निवासी भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बे के कुछ युवक एक समारोह में एटा बॉर्डर के एक गांव में मंगलवार को काम करने गए थे। यह सभी लोग काम करके बुधवार की सुबह तीन बजे मैक्स लोडर में बैठकर वापस लौट रहे। एकाएक मैक्स गाड़ी असंतुलित होकर गांव मुगलगढ़ी के पास साइड में पलट गई। हादसे में 21 वर्षीय अरुण की मौत हो गई, जबकि इरफान (23) पुत्र शाहबुद्दीन, रेशमपाल (23) पुत्र गिरीशपाल, विशाल (22) पुत्र रामवीर निवासीगण गांव मुगलगढ़ी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस भी पहुंच गई और मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था और लाइटिंग और डीजे का काम करता था।