{"_id":"691df7d29756572945091078","slug":"max-loader-and-car-collide-11-people-injured-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: मैक्स लोडर व कार की भिड़ंत, 11 लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: मैक्स लोडर व कार की भिड़ंत, 11 लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर
Thu, 20 Nov 2025 01:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:31 AM IST
सार
परिवार रात हाथरस से शादी समारोह से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव गढ़ी जैनी के पास सामने से आ रहे मैक्स लोडर से टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त थी कि हादसे में मैक्स सवार राज व प्रेम निवासी गढ़ी गिरधरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के जलेसर रोड पर 18 नवंबर देर रात कार व मैक्स लोडर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित गांव नगला गूलरिया का परिवार रात हाथरस से शादी समारोह से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव गढ़ी जैनी के पास सामने से आ रहे मैक्स लोडर से टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त थी कि हादसे में मैक्स सवार राज व प्रेम निवासी गढ़ी गिरधरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा नगला गूलरिया के कार सवार रॉबी, मंजू, कल्पना, आरती, किशन देवी, विवेक, सुनील, जाह्न्वी (2) व लवांश (7) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राज, प्रेम व रॉबी को रेफर किया गया है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन