{"_id":"603d380e8ebc3ec8967e0114","slug":"max-driver-died-in-road-accident-hathras-news-ali2575588174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर व मैक्स की भिड़ंत, मैक्स चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर व मैक्स की भिड़ंत, मैक्स चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अलीगढ़-आगरा रोड बाईपास पर गांव कुंवरपुर के निकट रविवार देर रात कैंटर व मैक्स में भिड़ंत हो गई। जिसमें मैक्स चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कैंटर चालक हादसे के बाद थोड़ी दूरी पर ही कैंटर को छोड़ कर भाग गया।
जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव शाहपुर नोहटी निवासी नासिर (22) पुत्र मोहम्मद इशाक रविवार को मैक्स लेकर अलीगढ़ से सादाबाद जा रहा था। इसी बीच वह जैसे ही बाईपास रोड गांव कुंवरपुर चौराहा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे कैंटर ने मैक्स में टक्कर मार दी। जिससे मैक्स चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मैक्स में फंसे चालक को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।