फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max driver crashes bike, death of a bike rider

मैक्स गाड़ी ने बाइक को रौंदा, एक बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Jul 2019 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Max driver crashes bike, death of a bike rider
मैक्स वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर कैलोरा चौराहे के पास हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत के सिकंदराराऊ रोड पर कैलोरा चौराहा के निकट गुरुवार को मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गुरुवार की सुबह हसायन के मोहल्ला शीशगांव निवासी रामपाल (50 वर्ष) पुत्र पीतंबर, उमेश (52 वर्ष) पुत्र कमलाशंकर और किलाखेड़ा निवासी रामू (35 वर्ष) पुत्र मिट्ठूलाल बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे थे। ये तीनों कोर्ट आ रहे थे। इस बीच कैलोरा चौराहा पार करते ही सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग एक तरफ जाकर गिर गए। लोगों ने देखा तो मौके पर भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मैक्स गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल लाने के लिए लोगों ने रामू को उठाया तो उसकी मौत हो गई। रामपाल और उमेश को 108 एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया लोगों ने जानकारी दी है कि बाइक सवारों को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मारी है। मौके पर मैक्स नहीं मिली। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed