फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max collides with bike, husband, wife and son die

Hathras Accident: मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Thu, 12 Oct 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

अलीगढ़ के किशनपुर होली चौक रामघाट रोड निवासी 25 वर्षीय गोपी चंद पुत्र बनी सिंह बुधवार की शाम को 33 वर्षीय पत्नी ममता, नौ वर्षीय बेटी संध्या और पांच वर्षीय बेटे राज के साथ बाइक से हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Max collides with bike, husband, wife and son die
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै के निकट बृहस्पतिवार की शाम को तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके पांच वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, नौ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल से गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मैक्स वाहन को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


रोड एक्सीडेंट
विज्ञापन


अलीगढ़ के किशनपुर होली चौक रामघाट रोड निवासी 25 वर्षीय गोपी चंद पुत्र बनी सिंह बुधवार की शाम को 33 वर्षीय पत्नी ममता, नौ वर्षीय बेटी संध्या और पांच वर्षीय बेटे राज के साथ बाइक से हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही गोपी चंद व उनकी पत्नी ममता की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट

घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सासनी पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। 

रोड एक्सीडेंट

स्थानीय लोग घायल संध्या व राज को लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पांच वर्षीय राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ वर्षीय संध्या की हालत काफी गंभीर थी और चिकित्सक उन्हें रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोन से मृतक के परिजनों को को भी सूचित कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन यहां नहीं पहुंचे थे। कोतवाली सासनी प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed