फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mathura , Hathras 62 -run win

हाथरस ने मथुरा को 62 रनों से हराया 

Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura , Hathras 62 -run win
डीपीएस में हुए मैच में विजयी टीम के साथ एसपी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से शुक्रवार को डीपीएस के मैदान पर हुई अंतर्जनपदीय अंडर 16 क्रिकेट स्पर्धा में हाथरस ने मथुरा को 62 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


हाथरस के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी के वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन ने संयुक्त रूप से हाथरस और मथुरा जिले के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें जीत हार तो होती ही रहती है। स्वप्निल जैन ने कहा की सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक बड़े खिलाड़ी अपनी स्किल से पहचाने जाते हैं और आप लोग मन में सिर्फ  हिंदुस्तान की टीम में खेलने की सोच कर मेहनत करें, तभी सफल होंगे।  तदुपरांत, टॉस जीतकर हाथरस के कप्तान शिवम सारस्वत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला तब गलत लगा, जब हाथरस का पहला विकेट जल्द ही रन आउट हो गया। अमित 30 एवं कुमार गौरव 54 रनों की बदौलत हाथरस ने 172 रन बनाए। मथुरा के विवेक शर्मा ने चार और अजीत चौधरी ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 173 रनों का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम हाथरस की बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के आगे असहाय नजर आई। सोनू सिंह 39 और सुनील चौधरी 13 रन बनाकर कुछ देर विकेट पर टिक सके। पूरी टीम सिर्फ 110 रन पर आउट हो गई। जयंत चौधरी, यश शर्मा और लोकेश चौहान ने दो-दो विकेट लिए। हाथरस की उम्दा फील्डिंग से मथुरा के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। हाथरस ने अपना पहला मैच 62 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

अंपायरिंग यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ अंपायर राम तिवारी और हरेंद्र शर्मा और स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर, अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सारस्वत, हाथरस के सचिव सुमित शर्मा, ऋषभ जैन, कोच मनीष मेहरोत्रा, शरद त्यागी आदि उपस्थित थे। शनिवार को हाथरस और आगरा के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed