{"_id":"68f00affdf0e332e630a9401","slug":"mathura-achhnera-passenger-train-cancelled-passengers-face-problems-hathras-news-c-56-1-hts1003-138943-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मथुरा-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मथुरा-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें
Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेल खंड पर रति का नगला के समीप चल रहे ट्रैक की मरम्मत के कार्य के कारण बुधवार को कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया। इस कारण हाथरस सिटी से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह करीब छह बजे मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 55331 का बुधवार को संचालन नहीं किया गया। हाथरस से मथुरा जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से मथुरा और अछनेरा की यात्रा करनी पड़ी। दोपहर करीब एक बजे कासगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 55332 का भी संचालन नहीं किया गया।
स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली, जिससे उन्हें निराशा झेलनी पड़ी। इस दौरान तमाम यात्रियों ने दूसरी ट्रेन के आने तक स्टेशन परिसर में ही बैठकर इंतजार किया, जबकि बड़ी संख्या में यात्री मायूस होकर लौट गए। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के लिए ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया गया है। इस कारण एक जोड़ी ट्रेन को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
ट्रेन से ही घर जाता हूं, लेकिन आज ट्रेन निरस्त होने के कारण यहां रुकना पड़ा है। अब स्टेशन पर ही पढ़ाई कर रहा हूं। अब शाम को ट्रेन आएगी, तब गांव जाऊंगा।
-देवेंद्र कुमार निवासी मारहरा
-- --
ट्रेन से सिकंदराराऊ और वहां से पुरदिलनगर जाना था, लेकिन आज ट्रेन निरस्त होने से पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। अब शहर में अन्य कार्य निपटाकर शाम की ट्रेन से सिकंदराराऊ जाऊंगा।
-वली अहमद निवासी पुरदिलनगर।
-- --
शहर में दिवाली के लिए सामान खरीदने आया था। सोचा था कि एक बजे वाली ट्रेन से लौट जाऊंगा, लेकिन ट्रेन आई ही नहीं है। बस से जाने की सोच रहा हूं। इसमें खर्चा अधिक होगा।
-जयप्रकाश निवासी अगसौली।