फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mateshwari Ahilyabai Holkar procession in Sadabad

सादाबाद में धूमधाम से निकली मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा

Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mateshwari Ahilyabai Holkar procession in Sadabad
सादाबाद में धूमधाम से निकली मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा
विज्ञापन

आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। धनगर वंशीय मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा शुक्रवार की रात सादाबाद में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल कई आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा से पूर्व हुए कार्यक्रम में समाज की एकता, एकजुटता और बच्चों की शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया गया।
शोभायात्रा से पूर्व हुए कार्यक्रम को संबोधित करते आगरा के सांसद और पूर्व केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि धनगर समाज के लोगों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। बच्चों की शुरूआती शिक्षा अच्छी होगी तो उसकी नींव मजबूत होगी। बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करानी होगी, तब ही समाज की तरक्की हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज के लोगों को आगे आना चाहिए, जिससे उनकी राजनीति में भी भागीदारी बढ़ सके।
विज्ञापन

तदुपरांत सियाराम फर्नीचर हाउस से आगरा सांसद ने शोभायात्रा का शुभारंभ मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के छविचित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश धनगर ने उनका फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया। शोभायात्रा में कई आकर्षंक झांकिया शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा का समापन धनगर आवास जलेसर रोड सादाबाद पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, चौ. हवींर सिंह प्रधान, रामकुमार धनगर, डॉ. अमर धनगर, दिनेश बघेल, रविंद्र सिंह धनगर, त्रिलोकी धनगर, राजकुमार धनगर, सुधीर गर्ग, गेंदालाल आर्य, बीरी सिंह, देवेंद्र बघेल, यतेंद्र प्रधान, सत्यवीर बघेल, राजकुमार बघेल, सतीश धनगर, सुरेंद्र पाराशर, योगेश धनगर, जोनी धनगर, मथुरा प्रसाद, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, बनवारीलाल, कमल सिंह बघेल, मदनलाल पहलवान, अशोक धनगर, जीतपाल सिंह आदि समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed