फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maternal death, uproar in the hospital

Hathras News: कहते रहे बच्चा नॉर्मल होगा, हो गई प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा, स्टाफ फरार

Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
सार

अस्पताल स्टाफ सबकुछ ठीक बताता रहा। यह भी कहा कि बच्चा नॉर्मल होगा। लेकिन शाम पांच बजे कंपाउडर ने कहा कि रेखा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसके बाद उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने फटकार लगा दी कि मारने के बाद लाया है।

विज्ञापन
Maternal death, uproar in the hospital
अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में पुराने लक्ष्मी सिनेमा के निकट एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल का स्टाफ फरार है।

विज्ञापन


गांव चमरोली निवासी राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा (26) गर्भवती थी। शनिवार सुबह वह उसे नौरंगाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराने लाया था। दंपती के पास एक 6 वर्ष की बच्ची भी है। राजेश ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करते समय उससे दस हजार रुपये जमा करा लिए गए। अस्पताल स्टाफ सबकुछ ठीक बताता रहा। यह भी कहा कि बच्चा नॉर्मल होगा। लेकिन शाम पांच बजे कंपाउडर ने कहा कि रेखा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसके बाद उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने फटकार लगा दी कि मारने के बाद लाया है।
विज्ञापन


राजेश का आरोप है कि वह वापस मां गिरीश कुमारी अस्पताल पहुंचा, तो पूरा स्टाफ भाग गया। इधर, मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों की अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि सेवानिवृत्त होने के बाद एक नर्स अस्पताल चलाने लगी है। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी एसआई राजेश सरोज मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed