फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mata Kalaratri worship in temples, crowds in temples

नवरात्रि के सातवें दिन देवी मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की आराधना, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sat, 13 Apr 2019 12:21 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 13 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mata Kalaratri worship in temples, crowds in temples
वाराही मंदिर पर पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना श्रद्धाभाव से की गई। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर पिछले सात दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्तों ने देवी को जल और पुष्प चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की। नवरात्र के सातवें दिन दुर्गा माता के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की शहर में जगह-जगह आराधना की गई।
विज्ञापन


देवी मंदिरों में भक्तों मां काली के सिद्ध मंत्र का उच्चारण कर किया। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ देवी को पुष्प, गुग्गल, लौंग के अर्पित कर मनौती मांगी। शहर के देवी मंदिरों में पर जमकर भक्तों की भीड़ रही। बौहरे वाली देवी मंदिर पर भक्तों की खासी भीड़ रही। भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए इंतजार में धूप में खड़ा होना पड़ा। धूप में खड़े भक्तों के मुख से लगातार जय अंबे, जय काली और जय दुर्गा जैसे जयकारे सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा शीतला माता मंदिर, वाराही माता मंदिर, पथवारी मंदिर, शांता माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, हाथुरसी देवी मंदिर आदि सभी देवालयों पर मां काली की कृपा प्राप्ति के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवग्रह के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विशेष कृपा के लिए देवी मंदिर पर शाम को जप, तप के साथ यज्ञ किया गया। शाम को मंदिरों में देवी जागरण का भी आयोजन किया। मंदिरों में जगह-जगह मां अंबे के भक्ति गीतों की गूंज शहर में चारों ओर सुनाई दे रही थी। देवी के विशेष शृृंगार के दर्शन के लिए देवी मंदिरों पर देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed