फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Massive fire breaks out in a photo factory

Hathars: कुरसंडा की मूर्ति फैक्टरी में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट से हादसे की आशंका

Sun, 01 Mar 2026 09:30 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Mar 2026 09:30 AM IST
सार

लगभग एक साल से संचालित फैक्टरी पर फायर एनओसी नहीं थी। न ही यहां कोई अग्निशमन यंत्र लगा हुआ था। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in a photo factory
तस्वीर फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के गांव कुरसंडा में 1 मार्च सुबह करीब सात बजे तस्वीर व मूर्तियां बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने नलकूपों व उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में मूर्ति बनाने की मशीनें, कंप्यूटर, फर्नीचर, तैयार मूर्तियां, राधा-कृष्ण की तस्वीरें, बच्चों के खिलौने आदि सब जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही सादाबाद से एक तथा हाथरस से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी की चारदीवारी भरभराकर गिर गई। दो ओर की दीवारें पूरी तरह गिर गईं, जबकि अन्य दो दीवारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरा भवन खंडहर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक नीरज कुमार पुत्र महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी में श्री जी एंटरप्राइजेज में धार्मिक तस्वीरें, लकड़ी से राधा-कृष्ण की मूर्तियां तथा बच्चों के खिलौने तैयार किए जाते थे। नीरज के अनुसार वह सुबह करीब सात बजे फैक्टरी होकर निकले थे। कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। नीरज ने बताया कि पिछले करीब 12-13 साल से वह इस काम को कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है। फैक्टरी स्वामी ने भी शॉर्ट-सर्किट से हादसे की आशंका जाहिर की है।

Trending Videos

लाखों का नुकसान, आजीविका पर संकट
फैक्टरी संचालक के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तैयार माल के साथ-साथ मशीनरी और कच्चे माल के नष्ट हो जाने से फैक्टरी का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे न केवल संचालक बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है।

फैक्टरी में जन्माष्टमी के पर्व की चल रही थी तैयारियां
इस साल के जन्माष्टमी के पर्व को लेकर अभी से तैयारी की जा रही थी। राधाकृष्ण की तस्वीर और प्रतिमाएं बनाने का काम किया जा रहा था। बाहर से मिले आर्डर के अनुसार फैक्टरी में काफी माल तैयार भी किया जा चुका था और काफी माल तैयार होने की स्थिति में था, लेकिन आग ने सबकुछ तबाह कर दिया। आग लगने के दौरान फैक्टरी बंद थी। यदि फैक्टरी खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी मालिक नीरज ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन फोन करने के बाद भी मौके पर दमकल करीब एक घंटे बाद पहुंची। हालांकि फिर बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

फैक्टरी पर नहीं थी फायर एनओसी
लगभग एक साल से संचालित फैक्टरी पर फायर एनओसी नहीं थी। न ही यहां कोई अग्निशमन यंत्र लगा हुआ था। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed