फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mason's body found in suspicious condition

Hathras News: संदिग्ध हालात में मिला राजमिस्त्री का शव

Wed, 26 Mar 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found in suspicious condition
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के हाईवे पर वाहनपुर के निकट संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व ही मिस्त्री का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन




कंचन सिंह (53) पुत्र धनीराम निवासी शेखूपुर अजीत थाना हाथरस जंक्शन राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके भाई रमेशचंद्र का आरोप है कि सोमवार को बच्चों के झगड़े में गांव के ही कुछ लोगों से उसके भाई का विवाद हो गया था। वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली जा रहा था।
विज्ञापन





सोमवार की रात उसका शव हाईवे पर वाहनपुर के निकट पड़ा मिला। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed