{"_id":"67bcd5a309cf583d010af9c8","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-hathras-news-c-56-1-hts1002-127573-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 25 Feb 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:55 AM IST
सार
राजमिस्त्री काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलेसर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री विजेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस से काम कर लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री को 23 फरवरी शाम कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर बेर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। 24 फरवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव रूद्रपुर निवासी विजेंद्र (38) राजमिस्त्री हैं। इन दिनों वह हाथरस में निर्माण कार्य कर रहे थे। 23 फरवरी की शाम काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलेसर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक ने अपने पीछे रोते-बिलखते चार बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन