{"_id":"641c49a297d873b4a70ad494","slug":"mason-dead-body-found-in-puddle-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पोखर में मिला राजमिस्त्री शव, बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पोखर में मिला राजमिस्त्री शव, बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
Thu, 23 Mar 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:14 PM IST
सार
हाथरस में कस्बा मुरसान के मोहल्ला थाने वाला निवासी राजमिस्त्री का शव उसके घर के सामने पोखर में तैरते हुए दिखा। लोगों ने पोखर से शव को निकाला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
राजमिस्त्री का शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाथरस में कस्बा मुरसान के मोहल्ला थाने वाला निवासी एक राजमिस्त्री का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के सामने पोखर में मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला। दोपहर में ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मुरसान निवासी 45 वर्षीय राम खिलाड़ी उर्फ डब्बू राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार शाम को वह राजमिस्त्री का काम करके घर के लिए गया था, लेकिन देर रात तक घर पर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
अगली सुबह घर के सामने पोखर में लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पोखर से शव को निकाला। शव की शिनाख्त राम खिलाड़ी उर्फ डब्बू के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीता था। रामखिलाड़ी के चार बच्चे हैं। उसकी एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन