फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married women kept fast for long life of husband

Hathras News: सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा उपवास, वट वृक्ष का किया पूजन

Sat, 20 May 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 20 May 2023 12:30 AM IST
सार

सुबह से ही महिलाएं घरों से पूजा-अर्चना के लिए निकल पड़ीं। जगह जगह महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और परिक्रमा कर पति की दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन
Married women kept fast for long life of husband
वट वृक्ष की पूजा करते हुए सुहागिनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वट अमावस्या का पर्व शुक्रवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। सज-संवरकर वट वृक्ष की पूजा की। पर्व की प्रचलित कहानियां सुनीं और पकवानों से भोग लगाकर पति की दीर्घायु की कामना की। वट वृक्षों के आसपास तो महिलाओं का तांता लगा ही रहा, जिन महिलाओं को वट वृक्ष नहीं मिल पाए, उन्होंने मंदिरों में वट की टहनियों का पूजन कर लिया।

विज्ञापन


वट सावित्री उपवास सुहागिनों के विशेष महत्व रखता है। ज्यादातर महिलाएं यह व्रत रखती हैं और यमराज से पति की रक्षा की प्रार्थना करती हैं। शुक्रवार को सुबह से ही महिलाएं घरों से पूजा-अर्चना के लिए निकल पड़ीं। जगह जगह महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और परिक्रमा कर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष के नीचे सत्यभान-सावित्री की कथा सुनने से सुहागिन महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वट वृक्ष पर ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास होता है। जो महिलाएं वट की पूजा नहीं कर पाती हैं, वह घर पर ही वट वृक्ष की टहनी का पूजन कर लेती हैं। इस उपलक्ष्ययें शहर में जगह-जगह पानी और शर्बत की प्याऊ लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि मंदिरों में भी लगा तांता
हाथरस। शुक्रवार को वर अमावस्या के साथ शनि जयंती भी थी। लिहाजा शहर के शनि मंदिरों में सुबह से शाम तक शनिदेव की पूजा और उनका तैलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने काले तिल, काले उड़द, लोहा, गुड़ और काले वस्त्रों से शनिदेव का पूजन किया और शांति व समृद्धि की कामना की। कई शनि मंदिरों में फूलबंगला सजाया गया तो कहीं पूड़ी-सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed