{"_id":"67a2710a064714029e018387","slug":"married-womans-body-found-hanging-hasayan-news-c-57-1-sali1014-102078-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
कोतवाली की जरेरा पुलिस चौकी के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव बरसामई में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है।
विवाहिता सरिता (26) का शव ससुराल में फंदे पर लटका हुआ मिलने से गांव में हर तरफ इसकी ही चर्चा है। जानकारी के अनुसार विवाहिता के ससुरालीजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बरसामई निवासी विकास उर्फ कुक्कू की शादी लगभग सात वर्ष पहले सरिता के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। विकास गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को सरिता के सास ससुर व दोनों बच्चे खेत पर चले गए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो उन्होंने सरिता को फंदे पर लटकते हुए देखा।
यह दृश्य देखकर सास-ससुर के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे रोने लगे। आननफानन वे सरिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सरिता दो व पांच वर्ष के पुत्रों को रोते बिलखते हुए छोड़ गई है। संवाद