{"_id":"67fa95991259eba5d90e93f8","slug":"married-woman-from-hathras-murdered-for-dowry-in-haryana-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dowry death: हाथरस के विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या, पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dowry death: हाथरस के विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या, पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Apr 2025 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:02 PM IST
सार
परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर हेमलता को प्रताड़ित किया जाता था। संदिग्ध हालात में हेमलता की मौत हो गई।
विज्ञापन
हेमलता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा अहियापुर निवासी विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसका शव 12 अप्रैल को यहां लाया गया। शव आते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
छोटा अहियापुर निवासी प्रेमकिशोर की पुत्री हेमलता (24) की शादी करीब दो माह पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी जिले के थाना खोल क्षेत्र के गांव पाडला निवासी कुलदीप से हुई थी। परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर हेमलता को प्रताड़ित किया जाता था। 10 अप्रैल को संदिग्ध हालात में हेमलता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी रेवाड़ी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हेमलता की हत्या करने का आरोप लगाया है। हेमलता की मां राजकुमारी ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रेवाड़ी में ही मुकदमा दर्ज कराया है। मायके पक्ष के लोग शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन